शनिवार, 5 फ़रवरी 2022

बसन्त पंचमी शरद कुमार श्रीवास्तव



बसन्त पंचमी त्योहार आया
बच्चो मे यह खुशियाँ लाया
चीबू भैया पहने शर्ट बसंती
माला दी की है फ्रॉक बसंती

सरस्वती पूजा संग ले आया
बसन्त पंचमी का वार आया
कालेज और स्कूलो मे आया
बच्चो मे ये उल्लास ले लाया

बच्चे तो हुलसित घूम रहे हैं
नाच थिरक और झूम रहे है
हाथ मे लिये प्रसाद के दोने
मजे मे घूमे शहर के हर कोने



शरद कुमार श्रीवास्तव