आप माने तो देवता, नहीं तो पत्थर वाली कहावत तीसरी दुनिया के अस्तित्व पर भी लागू होती है। मै इस संस्मरण मे आपको अविश्वसनीय टोटकों के कुछ किस्से सुनाने जा रहा हूँ आप को न विश्वास हो तो महज संयोग ही समझ लीजिएगा पर कहानियो मे तीसरी दुनिया का वजूद पर एक दृष्टिपात अवश्य कीजिएगा
1 . किसी की आखों मे बेलनी (Sty) निकल आना एक साधारण सी बात है। इसके कुछ चिकित्सीय उपचार भी उपलब्ध हैं । घरेलू उपचार मे एक टोटका प्रचलित है जिसे बेलनी से परेशान लोग अपनाते भी हैं । इसके लिए प्रातःकाल तड़केसुबह भुक्तभोगी को अपने इलाके के नवनिर्माण कृत घर के पास जाकर उस नवनिर्माण कृत घर को मुँह चिढ़ाकर वापस आना होता है । प्राय: देखा गया है कि आँखों की बेलनी इससे बैठ जाती है।
2 छोटे बच्चों को अक्सर नजर लग जाती है । नजर सबसे ज्यादा अपनो की ही लगती है । कहते हैं कि बच्चों को अपने माँ बाप की नजर ही पहले लगती है। नजर लगने से बचाव के उपाय बाज़ार मे उपलब्ध है जैसे कि गले मे काले धागे मे सोने का बना "हाय", कमर मे बाँधने के लिए कालेधागे की करधनी इत्यादि। बच्चे के कान के पीछे काजल का टीका आदि बहुत प्रचलित है।
बच्चे को जिसे नजर लग चुकी है । उस बच्चे को तुरन्त राहत देने के लिए एक विशेष टोटका प्रचलित है जिसमे एक सूखा मिर्चा बच्चे के ऊपर से सात बार घुमाकर आग मे जलाए जाने पर कोई महक नहीं आती है ऐसा कहा जाता है।
3 . मेरे एक करीबी रिश्तेदार के नवजात शिशु के जन्म के कुछ दिन बाद उसकी नाभि एक बडे टमाटर की आकृति की हो गई थी । बच्चे के माता पिता संपन्न होते हुए उन्होने उस बालक को बड़े से बड़े डाक्टर को दिखलाया शायद आधुनिक चिकित्सा मे इसका ऑपरेशन था उस नवजात शिशु के माता पिता कि यह अंतिम पसंद होती परन्तु एक ग्रामीण टोटके से वह विकार शीघ्र बिना शल्य चिकित्सा के दूर हो गया ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें