मैं अंधेरे में रहा तुम अचानक खो गए
ढूंढ़ता हूं फिर रहा ख्वाब सारे सो गए
रात के लम्हे भी ख़ामोश सारे हो गए
चुप रहा मै मगर बदनाम तारे हो गए
चांदनी औ उल्फत मेरी यूं अचानक खो गई
दिन ख्यालों में बीता फिर अमावस हो गई
अब ना आएगी पलट, रात भर सोचा किया
मेरे तस्सवुर में ख्वाब से सारे नज़ारे हो गए
क्या कहूं कैसे कहूं मुझसे कहा जाता नहीं
शरद कुमार श्रीवास्तव
ढूंढ़ता हूं फिर रहा ख्वाब सारे सो गए
रात के लम्हे भी ख़ामोश सारे हो गए
चुप रहा मै मगर बदनाम तारे हो गए
चांदनी औ उल्फत मेरी यूं अचानक खो गई
दिन ख्यालों में बीता फिर अमावस हो गई
अब ना आएगी पलट, रात भर सोचा किया
मेरे तस्सवुर में ख्वाब से सारे नज़ारे हो गए
किसी तरह कट रहा जिंदगी का ये सफर
चांद बस उम्मीद है जिसमें आएगी तू नजर
दूर जाना मुझ से तेरा अब सहा जाता नहींक्या कहूं कैसे कहूं मुझसे कहा जाता नहीं
शरद कुमार श्रीवास्तव
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें